ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बारिश के बीच निभाई गई सारी रस्में

नई दिल्लीः पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगमबोध घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बेटे रोहन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के समय बारिश भी होने लगी, लेकिन सभी अंतिम रस्मों को बारिश के बीच में ही निभाया गया। जेटली के अंतिम संस्कार में बड़े नेताओं का तांता लग गया।आपको बता दें कि  बीजेपी मुख्यालय से अंतिम दर्शनों के बाद अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में लाल कृष्ण आडवाणी, नीतिन गडकरी निगमबोध घाट पर पहुंचे। इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी निगमबोध घाट पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि  लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी, काफी दिनों तक उपचाराधीन रहने के बाद कल शनिवार को दोपहर 12.7 बजे उन्होनें अपनी अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button