ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
खेल

विराट कोहली के 100वें टेस्ट को खास बनाना चाहते हैं कप्तान रोहित

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट काफी खास और अहम है। विराट कोहली के टेस्ट करियर का यह 100वां मुकाबला है। साल 2011 में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था और अब वह मोहाली के मैदान पर सैंकडा पूरा करेंगे। कोहली के इस खास मैच के लिए बीसीसीआई समेत पूरी टीम इंडिया ने तैयार कर ली है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा  ने कहा कि वह इस मैच को कोहली के लिए खास बनाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली की उनके 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि इस प्रारूप में टीम को अच्छी स्थिति में लाने का श्रेय उन्हें जाता है। रोहित श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करेंगे।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली के इस खास मुकाम को लेकर कहा, ‘कोहली का यह सफर बहुत लंबा और खास रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में बहुत कामयाबी हासिल की है। उन्होंने टीम में काफी कुछ बदला है जिससे टीम काफी आगे बढ़ी है। हम कोहली के इस 100वें टेस्ट को काफी खास बनाना चाहते हैं।’रोहित ने कोहली की कप्तानी की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘भारत ने टेस्ट क्रिकेट में जो हासिल किया है उसमें विराट कोहली का अहम रोल रहा है। उन्होंने जहां से छोड़ा है मैं वहीं से शुरू करूंगा।’

Related Articles

Back to top button