ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
खेल

भारतीय महिला निशानेबाजी टीम फाइनल में पहुंची

राही सरनोबत, ऐशा सिंह और रिदम सांगवान की तीन सदस्यीय भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम आईएसएसएफ विश्व कप के स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई। तीनों ने दूसरे क्वालिफिकेशन चरण में पहला स्थान हासिल करते हुए 450 में से 441 अंक बनाए । अब फाइनल में उनका सामना सिंगापुर से होगा जिसके समान अंक रहे लेकिन भीतर 10 में भारत से तीन शॉट कम लगाए। चीनी ताइपे और जापान कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। भारत दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। सौरभ चौधरी और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि ऐशा सिंह ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था। पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत के अनीश भानवाला 37 निशानेबाजों के क्वालिफिकेशन दौर में फिलहाल नौवें स्थान पर हैं ।

Related Articles

Back to top button