ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
उत्तरप्रदेश

अफसर ने ईवीएम स्ट्रांग रूम में घुसने का प्रयास किया, अखिलेश ने सपा प्रत्याशियों को किया अलर्ट

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने के प्रयास का एक अधिकारी पर आरोप लगाया है। इस मामले में अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से सभी जगह के ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाने की बात कही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है।

सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं! दरअसल, समाजवादी पार्टी ने मंगलवार यानी 28 फरवरी को लखनऊ में बने स्ट्रांग रूम के ताले को तोड़ने का आरोप लगाया।

आरोप में कहा गया है कि एक एसडीएम स्तर के अधिकारी की गाड़ी से प्लास, पेंचकस, कपड़ा व लाख (जिससे मुहर लगती है) आदि बरामद हुआ है। वह अंबेडकर पार्क में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचे हुए थे। इसके बाद सपाइयों ने आरोप लगाते हुए मामले को चर्चा में ला दिया। पुलिस भी मौके पर दिखी। इस संबंध में एक वीडियो शबीना खान नाम की एक सपा कार्यकर्ता के फेसबुक पेज पर वायरल हो गया।

Related Articles

Back to top button