ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

सोने के भाव में आया जबरदस्‍त उछाल, चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी

Gold price Today सोना रोज महंगा होते जा रहा है सोमवार को भी सोना और चांदी की कीमतमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। 7 मार्च को सुबह के कारोबार में सोना 53234 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 69920 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से सोना और चांदी सोमवार को बहुत ज्यादा महंगे हो गए। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 7 मार्च को सुबह के कारोबार में सोना (Gold Price Today) 1450 रुपये बढ़कर 53234 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में सुबह के कारोबार में (Silver Price Today) 1989 रुपये की बढ़त रही और यह 69920 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बता दें कि यह सुबह (AM Rate) का रेट है।

सोना शुक्रवार को सुबह की तुलना में 95 रुपये महंगा होकर 51784 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी भी सुबह की तुलना में शाम को 188 रुपये उछलकर 67931 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को रुपया इस साल पहली बार 76 अंक से नीचे गिर गया और 11 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 76.17 के करीब बंद हुआ, जो 15 दिसंबर, 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81 पैसे टूटकर 76.98 पर आ गया

रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण भू-राजनीतिक जोखिम तेज होने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81 पैसे गिरकर 76.98 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को ऊंचे स्तर पर रखा और घरेलू महंगाई और व्यापक व्यापार घाटे के बारे में चिंताएं बढ़ाईं।

कमजोर वैश्विक बाजारों और रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी को देखते हुए सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब तीन प्रतिशत टूट गए। सोमवार को चौथे सीधे सत्र के लिए अपने डाउनट्रेंड को बढ़ाते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कमजोर नोट पर खुला और 1,620.73 अंक या 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,713.08 पर खुला।

Related Articles

Back to top button