ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

सोना 53 हजारी, चांदी का भाव 70 हजार के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया धराशायी

रूस-यूक्रेन के बीच जंग तेज होने के चलते कीमती धातुओं के दाम में उछाल भी लगातार जारी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 53 हजार के पार पहुंच गई। इसमें 1.99 फीसदी की तेजी आई और सोने का दाम 53,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 2.37 फीसदी की जोरदार तेजी आई। इसके साथ चांदी का भाव ।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग तेज हो चुकी है और इस संघर्ष का सोमवार को 12 दिन है और शेयर बाजार, कच्चे तेल से लेकर सोने की कीमतों पर इसका असर दिख रहा है। जंग तेज होने के चलते कीमती धातुओं के दाम में उछाल भी लगातार जारी है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए इनके ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत 53 हजार के पार पहुंच गई। इसमें 1.99 फीसदी की तेजी आई और सोने का दाम 53,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी 70 हजार के पार पहुंचीजहां सोने के दाम में जोरदार उछाल आया है तो वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम मे तेजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका भाव 70 हजार के पार बना निकल गया है। सोमवार को चांदी की कीमत में 2.37 फीसदी की जोरदार तेजी आई। इसके साथ चांदी का भाव बढ़कर 70,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इस तरह से जानें सोने की शुद्धताआभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।यहां जाने अपने शहर में कीमतेंदेश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।डॉलर के मुकाबले रुपया धराशायीजहां एक ओर शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपया 77 पैसे की कमजोरी के साथ 76.93 रुपये के स्तर पर खुला। गौरतलब है कि बीते कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की कमजोरी के साथ 76.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल रुपये में अब तक 3.60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button