ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

हरियाणा पॉवर कंपनियों में निकली 62 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती

हरियाणा पॉवर कंपनियों में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले या हरियाणा बिजली विभाग भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। हरियाणा सरकार की पॉवर यूटीलिटीज यानि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड , उत्तर प्रदेश बिजली वितरण निगम लिमिटेड  और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड  में 62 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। हरियाणा पॉवर यूटीलिटीज द्वारा संयुक्त रूप से 2 मार्च 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. Rectt./HPUs/GATE-2021) के अनुसार, तीनों ही विद्युत कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

हरियाणा पॉवर असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, hrpower.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म को भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शनिवार, 5 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लीकेशन करते समय उम्मीदवारों को एचपीयू द्वारा निर्धारित 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकेंगे।

योग्यता

हरियाणा पॉवर असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई डिग्री उत्तीर्ण की हो। साथ ही, वर्ष 2021 की गेट परीक्षा में सम्मिलित हुए हों। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2022 को 20 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चहिए। हालांकि, हरियाणा राज्य के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

Related Articles

Back to top button