ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
खेल

सरनोबत-ईशा और रिदम ने जीता स्वर्ण पदक

भारत की महिला निशानेबाज राही सरनोबत, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने आईएसएसएफ विश्व कप में देश को तीसरा गोल्ड दिला दिया है। भारतीय तिकड़ी ने रविवार को विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ भारत तीन स्वर्ण समेत कुल पांच पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।भारतीय टीम ने क्वॉलिफिकेशन राउंड 2 में 574 का स्कोर किया और फाइनल में पहुंची। इसके बाद खिताबी मुकाबले में सिंगापुर पर रोमांचक फाइनल में 17-13 से जीत हासिल कर देश को टूर्नामेंट में तीसरा सोने का तमगा दिलाया। भारतीय तिकड़ी ने शनिवार को दूसरे क्वालीफिकेशन चरण में शीर्ष पर रहकर खिताबी दौर के लिए क्वालीफाई किया था।यह ईशा का दूसरा स्वर्ण और विश्व कप में तीसरा पदक था। उन्होंने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जबकि महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था।दिन के अन्य मुकाबले में भारतीय निशानेबाज श्रीयंका साडंगी और अखिल शेरोन ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी 34 टीमों में पांचवें स्थान पर थी। इसके बाद आठ जोड़ियों में तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने आस्ट्रिया के गेरनोट रम्पलर और रेबेका कोएक को हराया।सौरभ चौधरी और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि ईशा सिंह ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button