ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
उत्तरप्रदेश

उप्र की महिला के साथ दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर| यूपी के एक कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर दिल्ली ले जाकर पांच लोगों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को महिला को खतौली कस्बे में कॉलेज के बाहर अगवा कर कार से दिल्ली ले जाया गया जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और फिर उसे मेरठ में छोड़ दिया।

कॉलेज से घर नहीं लौटने पर महिला के परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

एसएचओ ने कहा कि मामले में शिव, अरुण, अंश, वरुण और सुमित कुमार को आरोपी बनाया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और पढ़ने के लिए रोजाना खतौली जाती है।

Related Articles

Back to top button