ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

भोपाल में अजीबोगरीब किस्सा आया सामने पत्नी ने मजाक में पति का जेंडर बदलवाया अपने कपड़े पहनाकर घुमाती रही, जब पति लड़की बन गया तो तलाक की पेशकश की

भोपाल में अजीबोगरीब किस्सा आया सामने पत्नी ने मजाक में पति का जेंडर बदलवाया अपने कपड़े पहनाकर घुमाती रही, जब पति लड़की बन गया तो तलाक की पेशकश की

भोपाल की एक सीनियर एडवोकेट और काउंसलर के पास हैरान कर देने वाला मामला आया है। ये कहानी एक दंपती की है। दोनों में कॉलेज टाइम में प्यार हुआ, भागकर शादी की। दिल्ली में दोनों अच्छी जॉब करने लगे, जिंदगी खुशहाल थी। बस, यहां से कहानी में ट्विस्ट आ गया। एक दिन पत्नी ने मजाक में पति से जेंडर बदलवाने की बात कही। इस पर पति भी तैयार हो गया। पत्नी उसे अपने कपड़े पहनाकर लड़की की तरह तैयार कर साथ घुमाने लगी। एक साल के ट्रीटमेंट के बाद जब पति पूरी तरह लड़की बन गया तो यही बदलाव दोनों में अनबन की वजह बन गया। बात तलाक तक आ गई है। पति के जेंडर चेंज कराने को आधार बनाकर अब पत्नी तलाक मांग रही है। पति से कहती है- तुम मुझे बच्चा और दांपत्य सुख नहीं दे सकते हो, मेरे किसी काम के नहीं हो…। जबकि, पत्नी के कहने पर ही पति ने लिंग परिवर्तन कराया था।

भोपाल की काउंसलर सरिता राजानी 8 महीने से इस दंपती की काउंसिलिंग कर रही हैं। युवक के माता-पिता ने उनसे संपर्क किया और बेटे के परिवार को टूटने से बचाने के लिए कहा। काउंसलर सरिता ने बताया कि मजाक में उठाए गए एक कदम की वजह से दो परिवारों की जिंदगी बर्बाद होने की कगार पर है। बिना किसी हॉर्मोनल लक्षण के जेंडर चेंज करा लेना, एक खुशहाल परिवार को जीवनभर का दर्द दे गया। अब समझाने पर भी पत्नी समझने को तैयार नहीं है और न ही वो पति के साथ रहना चाहती है। जबकि पति उसके साथ रहना चाहता है।

Related Articles

Back to top button