ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

होली-रंगपंचमी पर होगा गर्मी का अहसास

भोपाल । इस साल होली और रंगपंचमी के पर्व पर इंदौर सहित पूरे मालवा-निमाड़ में तेज गर्मी अहसास होगा। अमूमन गर्मी की शुरूआत होली के बाद होती है। लेकिन इस बार तापमान में इजाफे का अनुमान है। अभी सुबह और रात को मौसम में हल्की ठंडक है, जबकि दिन में गर्मी है। हालांकि दो-तीन दिनों से दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद दिन के तापमान में इजाफा होने की बात कही है। ऐसे में इस बार होली व रंगपंचमी पर दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा, जबकि सुबह व रात में ठंडक ही रहेगी।
दरअसल प्रदेश में अभी लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च से एक और सिस्टम बन रहा है जिसके कारण बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होगी। अभी मौसम का मिजाज यह है कि शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक हल्की ठंड है। दिन चढऩे के साथ गर्मी बढऩे लगती है। पिछले एक हफ्ते से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक (एग्रीकल्चर कॉलेज) डॉ. एचएल खापडिया ने बताया कि इस बार मार्च के आखिर में ही इंदौर सहित मालवा-निमाड़ में गर्म हवाएं (लू) चलना शुरू हो जाएंगी। गर्म हवाएं चलने की अवधि भी अधिक ही रहेगी। 15 मार्च के बाद दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र भी पूर्व में अवगत करा चुका है कि इस बार मार्च में तपन ज्यादा रहेगी।

Related Articles

Back to top button