ब्रेकिंग
Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर... Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का चिरमिरी में औचक दौरा; खाद वितरण में गड़बड़ी पर दो बड़े अधिक... Balodabazar: बारनवापारा में जंगली गौर (बायसन) का आतंक; हमले में एक ग्रामीण की मौत, दो गंभीर रूप से घ... Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ... BRICS Youth Council Indore: ब्रिक्स देशों के डेलीगेट्स ने देखा इंदौर का दम; आईटी पार्क और पीथमपुर फा... Indore Water Crisis: इंदौर में जल संकट पर भोपाल तक मची खलबली; एसीएस अनुपम राजन पहुंचे, महापौर ने मां...
महाराष्ट्र

मुंबई के मालवाणी पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर केस दर्ज

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियन की मौत से जुड़े मामले में झूठे आरोप लगाने को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ मुंबई के मालवाणी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर राज्य महिला आयोग की शिकायत पर दर्ज की गई है। नारायण राणे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया था कि दिशा सालियन मौत वाली रात पार्टी में नहीं जाना चाहती थी। उन्हें काली मर्सिडीज गाड़ी भेजकर जबर्दस्ती पार्टी में बुलाया गया। दिशा के साथ तीन-चार लोगों ने रेप किया। फिर उनकी हत्या की गई। उस पार्टी में एक मंत्री भी वहां अपने सुरक्षा रक्षकों के साथ मौजूद थे। सुशांत सिंह ने कहा था कि वे आरोपियों को नहीं छोड़ेंगे। इसलिए उनकी भी हत्या की गई।

नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे दिशा सालियन के साथ मौत से पहले हुए रेप की बात बार-बार करते रहे हैं। इन सब बातों को लेकर मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने राज्य की महिला आयोग से यह शिकायत की थी कि मौत के बाद दिशा सालियन के चरित्र को उछाला जा रहा है। इसके बाद महिला आयोग ने मालवाणी पुलिस थाने से दिशा सालियन केस से जुड़ी रिपोर्ट मंगवाई।

इसी दौरान दिशा सालियन के माता-पिता ने भी उनकी बेटी की मौत के बाद इज्जत उछाले जाने और इस पर राजनीति किए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर उन्होंने महिला आयोग से शिकायत भी की थी। इसके बाद महिला आयोग ने मालवाणी पुलिस स्टेशन से जो रिपोर्ट मांगी। उस रिपोर्ट में दिशा सालियन की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट शामिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिशा सालियन के साथ बलात्कार होने जैसी किसी बात का जिक्र नहीं है। इसके बाद महिला आयोग ने मालवाणी पुलिस थाने में नारायण राणे पर  झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कार्रवाई करते हुए मालवाणी पुलिस ने नारायण राणे के खिलाफ केस दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button