ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
छत्तीसगढ़

बीएसपी के आरएसएम ने विशेष ग्रेड की रेल पटरी के उत्पादन में बनाया रिकार्ड

भिलाई। राष्ट्र के लिए रेल निर्माता के रूप में, सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र भारतीय रेलवे के दिन प्रतिदिन के संचालन का एक अंग बन गया है। बीएसपी ने भारतीय रेलवे के कड़े मापदंडों के अनुसार विश्व स्तरीय रेलों की रोलिंग की है। वर्तमान में रेलवे को नए विशेष ग्रेड 60 ई1 प्रोफाइल के साथ नए आर-260 ग्रेड रेल का उत्पादन और आपूर्ति कर रहा है। संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) बिरादरी ने इसके उत्पादन में नया दैनिक रिकार्ड बनाया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने बीते शुक्रवार को विशेष ग्रेड 60 ई-1 प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड रेल के 736 ब्लूम्स की रोलिंग की। जो दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान है। यह बीते माह नौ फरवरी को स्थापित 6ं43 ब्लूम्स की रोलिंग के दैनिक उत्पादन से कहीं अधिक है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे रेल परिवहन में उधा गति और एक्सल लोड की ओर बढ़ रहा है। जिसके लिए रेलवे ने सेल से माइक्रो-अलाय रेल स्टील का उत्पादन करने की मांग की है।

इसी आवश्यकता को पूरा करने बीएसपी ने विशेष ग्रेड के नए आर-260 रेल के उत्पादन पर फोकस किया है। जिससे इस रेल को उधा यील्ड स्ट्रेन्थ प्रदान किया जा सके।

इस ग्रेड की रेल यूरोपीय मापदंड ईएन-13674 से कहीं अधिक उधा गति और अधिक एक्सल लोड लेने के लिए सक्षम है। भिलाई द्वारा आपूर्ति की जा रही इस नए ग्रेड की रेल, भारतीय रेलवे को उधा शक्ति वाले तथा अधिक सर्विस लाइफ वाले रेल की उपलब्धता सुनिष्चित कर रेल्वे को बढ़ते यातायात दबाव का सामना करने सक्षम बनाएगी। साथ ही साइकिल टाइम में और अधिक वृद्घि होगी।

Related Articles

Back to top button