देश
अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई ने दिया वृद्धों की सेवा पर बल

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा अंतराष्ट्रीय वृद्धजन, काफी व राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पितृ पक्ष की दशमी पर आनलाइन मनाया गया। संचालिका डा.अनिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्ध हमारे धरोहर है। जिनकी सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
गणेश वंदना के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि के पूर्व कुलसचिव डा.निर्मल अग्रवाल ने कहा कि हम जिस प्रकार हमारे बचपन में हमारे माता पिता ख्याल रख हर छोटी छोटी जरूरत पूरी करते थे वैसे ही हम जब बड़े और सक्षम हो उनका ख्याल रखेंगे। उम्रदराज लोगों के साथ होने वाले भेदभाव,अपमानजनक व्यवहार को खत्म करना है।
उन्होंने बताया बचपन से ही हमें घर में शिक्षा दी जाती है कि हमें अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए. वरिष्ठजन हमारे घर की नींव होते हैं. बुजुर्गों का आशीर्वाद बहुत भाग्य वालों को मिलता है, इसलिए सभी को अपने से बड़ों और वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने इस वर्ष की थीम सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी’ है, जो वृद्ध व्यक्तियों द्वारा डिजिटल दुनिया में पहुंच और सार्थक भागीदारी की जरूरत की पुष्टि करता है को विस्तार से सरल शब्दों में बताया।
आहवान किया की बुजुर्गों के प्रति उदार होने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक केशव बंसल रक्तवीर उपस्थित थे। कार्यक्रम में हेमलता मित्तल ने स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजना गर्ग ने राष्ट्रीय काफी दिवस पर अपने उद्बोधन में बताया काफी दुनिया भर में करोड़ों लोगों की सबसे ज्यादा पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। ड्रिंक का एक गर्म कप के बिना लोगों का दिन शुरू करना मुश्किल होता है।
काफी के प्रति लोगों की पसंद और लत को देखते हुए एक दिन को खास इसी के लिए समर्पित कर दिया गया है.इस दिन लोगों को इस पेय के विभिन्न लाभों के बारे में शिक्षित किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस पर इन श्रमिकों और कॉफी उद्योग से जुड़े लोगों की कड़ी मेहनत और प्रयासों को पहचान उनका सान करना होता है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रेमलता गोयल, महासचिव उमा बसंल सरला लोहिया, उषा कलानौरिया, वंदना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रंजना, राजबाला गर्ग, पूनम गोयल, रेखा गर्ग, नीलिमा गोयल, डिंपल अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, हेमलता, मधु अग्रवाल, मंजू गोयल, कुसुम अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, गिरिजा अग्रवाल, सिया अग्रवाल, सीमा गुप्ता ने अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।





