ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
व्यापार

सस्ता हुआ खाने का तेल, सरसों और सोयाबिन तेल का भाव घटा

कारोबार के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार  में शनिवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन तेलमें गिरावट आई जबकि साधारण कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन इंदौर, सोयाबीन डीगम तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने बताया कि मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने से सरसों तेल तिलहनों के भाव में गिरावट आई। इस तेल की ज्यादा खपत उत्तर भारत के राज्यों में है जबकि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे स्थानों पर सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे तेलों की अधिक खपत है। इसलिए सरकार को देश में तेल तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर मुख्य रूप से ध्यान देना होगा।

खाद्यतेलों के निर्यात के लिए क्राफ्ट पेपर (गत्ते) से बने पैक का अधिक इस्तेमाल होता है और इस गत्ते की कीमत पिछले लगभग एक साल में लगभग दोगुनी हो गयी है। इसके महंगा होने से खाद्य तेलों के अलावा बाकी वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं। इसलिए मौजूदा समय में इसके (गत्तों का) निर्यात पर रोक लगानी चाहिये। सरकार खाद्य तेलों का दाम कम करना चाहती है तो उसे हर उस पहलू को ध्यान देना होगा जो इन्हें महंगा बनाती हैं। अगर इसी तरह निर्यात जारी रहा तो आगे चलकर इन गत्तों के दाम और भी बढ़ेंगे जिसका असर लगभग सभी चीजों पर आयेगा। सूत्रों ने कहा कि मांग घटने से बिनौला में गिरावट आई जबकि मामूली कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन इंदौर, सोयाबीन डीगम, सीपीओ और पामोलीन तेलों के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।

Related Articles

Back to top button