ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

माधवराव सिंधिया की 77वीं जयंतीः भाजपा संगठन पहली पर भव्य रूप से मनाएगी पूर्व केंद्रीय मंत्री की जंयती, सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बड़ी हस्तियां होंगे शामिल

 ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 77वीं जयंती 10 मार्च को होगी। माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) की जयंती पर  पुष्पाजंलि और भजन संध्या का बड़ा आयोजन ग्वालियर में होने जा रहा है। ये पहली बार होगा जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia) के बीजेपी में आने के बाद उऩके पिता माधवराव सिंधिया की जंयती को भाजपा संगठन भी इतने भव्य रूप से मना रहा है। कार्य़क्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ( CM Shivraj Singh Chouhan), केंद्रीय मंत्री और माधवराव सिंधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ( Union Miner Narendra Singh Tomar) समेत बड़ी हस्तियां शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ेः राजस्व टारगेट पूरा करने बिजली विभाग का वसूली अभियान तेज, लाखों रुपए बिल जमा नहीं करने के कारण मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का कनेक्शन काटा, अंधेरे में डूबा कॉम्प्लेक्स

कटोराताल स्तिथ क्षत्री परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में इस सबंध में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखिजानी,पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी यूक्रेन में फंसे बच्चों की मदद के लिए विदेश में है। 9 मार्च को उनके भारत वापस लौटने की संभावना है। ऐसे में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह खुद अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा प्रदेश सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री भी मौजूद रहने की संभावना है। सबसे खास बात यह है कि इस आयोजन में टीवी कलाकार माधव भागवत और सुचित्रा भागवत प्रस्तुति देंगे।

ग्वालियर की ऐतिहासिक पहसारी नदी जो कि अब मुरार नदी(नाला) के नाम से जानी जाती है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल किया है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर 40 करोड़ की पहली किस्त जारी की है। ऐसे में प्रोजेक्ट को गति देने जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है  इस प्रोजेक्ट के तहत ग्वालियर की इस प्राचीन नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार मुरार नदी का अवलोकन निरीक्षण और परीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में हुरावली से कल्पिब्रिज तक मुरार नदी का आयुक्त नगर निगम द्वारा दौरा किया गया। इस दौरान म.प्र बिजनिगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button