ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
मनोरंजन

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई थी और एक हफ्ते में इस फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। खास बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद की जा रही है। दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिस वजह से अब आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कमाई ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये जानकारी खुद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दी गई है। दरअसल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने दुनियाभर में कुल 108.3 करोड़ की कमाई कर ली है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए एक गुड न्यूज है। फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार होने के बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया गया, जिसमें उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया,  जिसमें आलिया भट्ट ‘गंगूबाई’ के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, ‘वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.3 करोड़ का कलेक्शन पार हुआ।’ इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद।’

Related Articles

Back to top button