ब्रेकिंग
Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग...
उत्तरप्रदेश

यूपी में सातवें चरण के चुनाव में ईवीएम में बंद हुई कई बाहुबलियों की किस्मत 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों के साथ-साथ कई बाहुबलियों की भी किस्मत दांव पर है। पूर्वांचल में कई बाहुबलियों का बोलबाला रहा है और इन बाहुबलियों की चुनावी ताकत भी समय-समय पर देखने को मिलती रही है। सातवें चरण में देखें तो कई बाहुबली सीधे या फिर उनके कोई रिश्तेदार चुनावी मैदान में हैं। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनका बेटा अब्बास चुनावी मैदान में उतरा है। इसके अलावा बृजेश सिंह के भतीजे भी इस बार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन बाहुबलियों में धनंजय सिंह का भी नाम शामिल है, जोकि जौनपुर की माल्हानी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सवाल यह है कि क्या उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के चुनाव में इन बाहुबलियों का दबदबा दिखेगा? मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। अब्बास अंसारी सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिसने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रखा है। अब्बास अंसारी के खिलाफ भाजपा के अशोक सिंह चुनावी मैदान में हैं। सातवें चरण में मऊ सीट सबसे चर्चित सीटों में से एक है। आपको बता दें कि मऊ की इस सीट से मुख्तार अंसारी 25 सालों से विधायक हैं। लेकिन इस बार उनकी जगह उनके बेटे ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

जौनपुर की मल्हनी सीट भी इस बार चर्चा में है। यहां से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह चुनावी मैदान में है। धनंजय सिंह को जदयू ने चुनावी मैदान में उतारा है। वही उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव को उतारा है। भाजपा की ओर से पूर्व सांसद डॉक्टर केपी सिंह और कांग्रेस की ओर से पुष्पा शुक्ला भी इस सीट पर अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
चंदौली जिले की सैयद राजा सीट से भाजपा ने बाहुबली बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह का चुनावी मैदान में उतारा हैं। वह चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। सुशील सिंह की वजह से ही बृजेश सिंह की भी किस्मत दांव पर है। बसपा ने यहां से अमित कुमार यादव और समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। कुछ और बाहुबलियों की बात करें तो इनमें ज्ञानपुर विधानसभा से लगातार चार बार के विधायक विजय मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं। इस बार वह आगरा जेल में बंद हैं। उनके परिवार ने विजय मिश्रा के लिए चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। वाराणसी के पिंडरा विधानसभा सीट से अजय राय चुनावी मैदान में हैं। अजय राय की भी काफी धाक है। कुल मिलाकर देखें तो उत्तर प्रदेश में सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Related Articles

Back to top button