ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
हरियाणा

हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 25 पहुंचा

  हरियाणा । हवा चलने के साथ पिछले दिनों हुई बारिश से पर्यावरण का स्तर अच्छा हो गया। इससे आसमां साफ नजर आने लगा है। हरियाणा के कई शहराें में प्रदूषण बेहद कम हो गया है। सिरसा में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 25 तक पहुंचा गया। जो अच्छा की श्रेणी में आता है। हालांकि आने वाले समय फसली सीजन होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ सकता है। क्योंकि किसान सरसों की कटाई व कढ़ाई का कार्य करेंगे। वहीं अप्रैल माह में गेहूं व चना की कटाई व कढ़ाई का कार्य होगा। जिले में गेहूं की तीन लाख हेक्टेयर, सरसों की 60 हजार हेक्टेयर व चना की दस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई की गई है।

पिछले दिनों में पांच से दस किलोमीट प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही है। जिससे आसमां में पसरे धूल कणों व अन्य प्रदूषकों को हटा दिया। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है। इसी के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के ऊपर बनने वाले एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इससे राज्य के उत्तर पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में बुधवार रात्रि व 3 मार्च को हवायों व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होगा। इससे दमा की बीमारी वाले लोगों को सांस लेने में फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button