ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

छात्रावास के स्टूडेंट्स को तकनीकी शिक्षा, लाइब्रेरी, कोचिंग और मिलेगा आवास भत्ता- मंत्री सिलावट

भोपाल। इन्दौर के विभिन्न अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावासों से आये छात्रों ने मंत्री तुलसीराम सिलावट से भोपाल में मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने छात्रावास में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन भी मौजूद रहीं।
छात्रों से चर्चा करते हुए पल्लवी जैन ने सभी को आश्वस्त किया कि मप्र शासन की मंशा अनुसार सभी छत्रवासों में आधुनिक पुस्तकालय, 4 से 5 कंप्यूटर के साथ कोचिंग संस्थानों से कंपीटीशन के लिए विशेष पढ़ाई के लिए भी जल्दी ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।छात्रों ने छात्रावास में तकनीकी शिक्षा, पुस्तकालय, कोचिंग, स्कॉलरशिप एवं आवास भत्ता सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री सिलावट और प्रमुख सचिव को अवगत कराया। छात्रों की मांग पर मंत्री ने जनजातीय कार्य विभाग की डॉ. पल्लवी के साथ चर्चा की और उन्हें तत्काल निराकरण के लिए निर्देशित किया।

चर्चा में डॉ. जैन ने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावासों में शिक्षा एवं खेल के स्तर को बढ़ावा देने सहित अन्य बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके लिए टीम बनाकर छात्रावासों का निरीक्षण किया जा रहा है। छात्रावास में आ रहे जरूरी समस्याओं का जल्द निकारण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के उद्देश्य से छात्रावास निर्माण, तकनीकी शिक्षा, पुस्तकालय, खेल स्टेडियम निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। जिनका कार्य भी जल्द प्ररंभ कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button