ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

फिटनेस ने लाखों खर्च कर घर पर ही बनाया शानदार जिम

बॉलीवुड सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये की फीस लेते हैं। लग्जरी लाइफ जीने के लिए महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं। लेकिन सभी इन चीजों में से सितारों के लिए सबसे ज्यादा कीमती चीज उनकी फिटनेस होती है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो 50 या 60 की उम्र में भी उतने ही पॉप्युलर हैं, जितने स्टार किड्स। इसके पीछे का राज उनकी फिटनेस है। आप सोच रहे होंगे कि इतने बिज़ी होने के बावजूद भी सेलेब्स अपनी फिटनेस पर इतना ध्यान कैसे रख लेते हैं? दरअसल, सितारों ने अपने घर पर ही मिनी जिम बनवा रखा है, जब भी उन्हें टाइम मिलता है वह पसीना बहाकर अपनी फिटनेस पर काम करने लगते हैं। यहां देखिए सेलेब्स के होम जिम की तस्वीरें…

करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दो बच्चों की मां हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और चेहरे का ग्लो देखकर आपको उनकी उम्र का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं लगेगा। बता दें कि अभिनेत्री खुदको फिट रखने के लिए घर पर ही योगा करती हैं। साथ ही उन्होंने एक्सरसाइज करने के लिए अपने घर पर ही एक मिनी जिम भी बनावा रखा है।

टाइगर श्रॉफबॉलीवुड के मोस्ट फिटेस्ट स्टार टाइगर श्रॉफ कभी भी अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। लॉकडाउन के दौरान, जब हर कोई घर पर बोर हो रहा था, तब टाइगर श्रॉफ अपने घर के जिम में 12-12 घंटे बिताते थे और इसी तरह उन्होंने कोरोना काल में भी अपने कार्डियो रूटीन को जारी रखा था।

ऋतिक रोशनअभिनेता ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के सबसे फ़िट सेलेब्स में की जाती है। फिटनेस फ्रीक टाइगर श्रॉफ भी ऋतिक रोशन को अपना आइडल मानते हैं। ऋतिक रोशन फिटनेस के पीछे इतने क्रेजी हैं कि उन्होंने अपने किराये के मकान में इन-हाउस जिम तैयार किया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने फार्महाउस में भी जिम बनवाया है।शिल्पा शेट्टीअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मानी जाती हैं। अभिनेत्री ने बढ़ती उम्र के साथ खुदको फिट रखने के लिए अपने बंगले में ही एक शानदार जिम बनवा रखा है। 46 साल की शिल्पा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम के वीडियो डालकर लोगों को फिट रहने और योगा करने के लिए मोटिवेट करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button