ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
मध्यप्रदेश

राज्यपाल की स्पीच में मोदी का 9 बार जिक्र, 18 योजनाओं पर बोले; विधानसभा में अभिभाषण पर आज होगी चर्चा

मध्यप्रदेश में सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ। सदन में मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा दिए अभिभाषण पर चर्चा हाेगी। राज्यपाल ने करीब 17 मिनट की अपनी स्पीच में PM नरेंद्र मोदी के नाम का 9 बार जिक्र किया। स्पीच की शुरुआत और समापन भी PM के नाम से ही हुआ। इस दौरान उन्होंने केंद्र की 18 योजनाओं को लेकर जानकारी दी, जिनसे मध्यप्रदेश लाभ ले रहा है। पिछला अभिभाषण पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 22 फरवरी 2021 को दिया था। उनकी स्पीच में पीएम नरेंद्र मोदी का 7 बार जिक्र हुआ था। वहीं, 10 योजनाओं को शामिल किया गया था।

इस तरह हुआ मोदी का अभिभाषण में जिक्र

आजादी के अमृतकाल में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्व पटल पर 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत का उदय हो रहा है।
प्रधानमंत्री जी के सतत और सक्रिय मार्गदर्शन में देश ने कोरोना की तीन लहरों का न केवल डटकर मुकाबला किया। बल्कि इस आपदा को राष्ट्र के नवनिर्माण के अवसर में बदल दिया।
प्रधानमंत्री ने सबको मुफ्त वैक्सीन लगवाने का जो दूरदर्शी और जन-हितैषी निर्णय लिया, वही आज सुरक्षा-कवच बनकर करोड़ों भारतीयों के प्राणों की रक्षा कर रहा है।
मेरी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने के लक्ष्य की पूर्ति में अपना योगदान देने के लिए कृत संकल्पित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जीरो बजट की प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने का आह्वान किया है।
जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
प्रधानमंत्री के करकमलों से इंदौर में शहरी गीले कचरे के प्र-संस्करण के एशिया के सबसे बड़े गोबरधन प्लांट का लोकार्पण किया गया।
प्रधानमंत्री ने इनोवेट फॉर इंडिया-इनोवेट फ्राम इंडिया का मंत्र दिया।
प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में विगत लगभग साढ़े सात वर्ष में समय के साथ कदमताल कर व्यवस्थाओं में जो ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक-कल्याणकारी बदलाव किए हैं, उनकी वजह से भारत की प्रतिष्ठा और प्रज्ञा का परचम पूरे विश्व के सामने लहराया है।
सदन में आज यह होगा

सदन में आज गृह एवं विधि और विधायी कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2021 व मप्र निजी विवि (स्थापना एवं संचालन) संशोधन अध्यादेश 2020 पटल पर रखेंगे। इसके अलावा वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा मध्यप्रदेश वित्त निगम का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन 2020-21 पटल पर रखेंगे।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आज

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक मंगलवार सुबह होगी। इसमें तय होगा कि सदन आगे चलेगा या नहीं। इस बैठक में तय होगा कि किस विषय पर किस रूप में चर्चा कराई जाएगी। इस बैठक से तय होगा कि विधानसभा कब तक चलेगी।

Related Articles

Back to top button