ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
मनोरंजन

‘राधे श्याम’ का नया गाना ‘मैं इश्क में हूं’ हुआ रिलीज

‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास  और पूजा हेगड़े  की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’  का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा की केमिस्ट्री ने पहले ही प्रशंसको पर अपना जादू कर दिया और बाकी कसर फिल्म के गानों ने पूरी कर दी है। हाल ही में फिल्म का सॉन्ग ‘जान है मेरी’ रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच खूब धूम मचाई थी और अब मंगलवार को फिल्म का एक और नया गाना ‘मैं इश्क में हूं’ जारी कर दिया गया है। जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। यूटयूब की बात करें तो गाने को रिलीज के सिर्फ आधे घंटे के अंदर ही 1 लाख 97 हजार से ज्यादा व्यूज और 45 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

राधे श्याम का गाना ‘मैं इश्क में हूं’ फिल्म के बाकी गानों से थोड़ा अलग है, क्योकि पहली बार इस गाने के जरिए दोनों एक्टर्स के बीच की दूरियों को दिखाया गया है। वीडियो में प्रभास और पूजा बेहद ही खूबसूरत सेटअप में बॉल डांस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान दोनों के चेहरे से खुशी कहीं गायब है। जो इनके प्यार में आई उलझन को साफ बयां कर रही है। फिल्म के पिछले टीजर से ये बात तो सामने आ गई थी कि प्रभास द्वारा निभाए गए आदित्या के किरदार की किस्मत में शादी नहीं लिखी है और अब इस गानें में यह बताने की कोशिश की गई है कि प्रभास और पूजा के प्यार ने किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दिया है और फिल्म इसी के इर्द- गिर्द घूमती है।

Related Articles

Back to top button