ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
खेल

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश टीम से अचानक ली छुट्टी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने सोमवार (7 मार्च) को शाकिब अल हसन की राष्ट्रीय टीम के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। बीसीबी प्रमुख ने शाकिब अल हसन पर इसलिए सवाल उठाए हैं, क्योंकि उन्होंने घोषणा की कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दौरे पर खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम में शाकिब अल हसन को शामिल किया गया है, लेकिन पहले उन्होंने टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह खुद को इंडियन प्रीमियर लीग के लिए उपलब्ध कराना चाहते थे।

नजमुल हसन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि वह इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें इस बात से परेशानी है कि शाकिब ने आखिरी समय पर इनकार किया है। उन्होंने कहा, “अगर वह आईपीएल में चुने जाते तो क्या वह तब भी यही बात कहते? क्या उन्होंने कहा होता कि वह मानसिक रूप से थक गए हैं? अगर वह खेलने के लिए तैयार नहीं है तो कृपया हमें बताएं, लेकिन अगर वह हमें आखिरी मिनट में सूचित करते हैं तो यह मुश्किल हो जाता है। इस तरह यह एक समस्या बन जाती है। हमने उन्हें ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए योजना बनाई थी और अब जब वह कुछ कहते हैं तो इससे हमारी योजना में परेशानी आती है।

 “ईमानदार से कहूं तो यह आश्चर्य की बात है। मुझे नहीं पता कि वह अब क्या कह रहे हैं, लेकिन मेरे साथ उनकी आखिरी बातचीत चैटोग्राम में हुई थी, जहां उन्होंने कहा था कि वह खेलेंगे और मुझे बस इतना ही पता है।” शाकिब अल हसन ने 6 मार्च को दुबई के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि उन्होंने अपनी मानसिक और शारीरिक स्थिति के बारे में बीसीबी क्रिकेट संचालन अध्यक्ष से बात की है।

Related Articles

Back to top button