ब्रेकिंग
मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग...
खेल

मौत से पहले क्या था शेन वॉर्न का प्लान, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी शेन वॉर्न का शुक्रवार को निधन हो गया। सोमवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। हालांकि, अब एक नई सीसीटीवी फुटेज भी समने आई है, जिससे पता चला है कि शुक्रवार को ही शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए चार थाई महिलाएं आई थीं, लेकिन तब तक वॉर्न के निधन की बात सामने आई और उन्हें वापस लौटना पड़ा था। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, वह उसी रिजॉर्ट की है जहां वॉर्न रुके हुए थे। जानाकारी के अनुसार, एक महिला को वॉर्न को फुट-मसाज देने के लिए जाना था, लेकिन जब उसने कमरे का गेट खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। फुटेज में साफ-साफ चार महिलाओं को देखा जा सकता है, जो कि रिजॉर्ट से वापस लौट रही हैं।

यह घटना शव मिलने से कुछ मिनट पहले की है। इन चार महिलाओं का कहना है कि उन्हें पांच बजे का अपॉइंटमेंट मिला था। शेन वॉर्न और उनके दोस्तों ने उन्हें मसाज, फुटमसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया था। दरवाजे पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उस महिला ने अपनी बॉस को मैसेज भेजा और बताया कि वॉर्न दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। चार में से दो महिलाएं शेन वॉर्न के कमरे तक गई थीं। पुलिस का मानना है कि इन्हीं दो महिलाओं ने वॉर्न को आखिरी बार जिंदा देखा था। वॉर्न को लेकर पुलिस ने जो बयान दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि वॉर्न का निधन शाम सवा पांच बजे के आसपास हुआ था।

पुलिस ने पहले यह भी बताया था कि वॉर्न के कमरे में खून के धब्बे मिले थे, जो सीपीआर देने की वजह से आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 52 साल के वॉर्न दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार हैं। उनके नाम टेस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। वनडे और टेस्ट मिलाकर वॉर्न के नाम 1001 विकेट हैं।

Related Articles

Back to top button