ब्रेकिंग
Ferozepur News: बिजली कटौती से बेहाल किसान; पावरकॉम दफ्तर के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार को घेर... Himachal Rail News: पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी; कांगड़ा वैली ट्रेन के नियमित संचालन ... Amritsar Crime News: पुलिस का नशा और गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; भारी मात्रा में हथियार और ड्रग ... Big Action Against Drugs: अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 1 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी फ्रीज, ड्... Gurdaspur News: रावी दरिया में पानी बढ़ने से टूटा संपर्क; मकौड़ा पत्तन में आधा दर्जन गांवों का रास्ता... Ludhiana Crime News: सेक्टर 32 में दिनदहाड़े फायरिंग और किडनैपिंग; 12 हथियारबंद बदमाशों ने युवक का कि... Punjab Weather Update: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर; 1 जुलाई से पंजाब में तेज बारिश और आंधी का येलो... Punjab Roadways Update: पनबस के बेड़े में शामिल होंगी 387 नई बसें; लंबी दूरी के रूटों पर बढ़ेगी बसों ... Heatwave Alert: नवांशहर में गर्मी का कहर; 3 जुलाई तक राहत के आसार नहीं, जानें क्या है मौसम विभाग का ... Ludhiana Crime News: जंडियाली में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या; नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसक...
व्यापार

भारत में पहली 5जी कॉल अगस्त से

देश में पहली 5जी कॉल अगस्त-सितंबर में होने की उम्मीद है। सरकारी सूत्रों ने कहा, इसके लॉन्च होने के बाद भारत न सिर्फ 5जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी में बड़ी छलांग लगा सकेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में इसकी स्थिति भी मजबूत होगी।स्वदेशी 5जी निजी कंपनियों के लिए आकर्षक और आर्थिक रूप से व्यावहारिक होगा। देश में पहली 5जी कॉल के समय संबंधी सवाल पर कहा, यह अगस्त-सितंबर में संभव होगी। इसके लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी जून से जुलाई के बीच होने के लिए सही राह पर है। हालांकि, नीलामी में स्पेक्ट्रम आवंटन 20 या 30 साल के लिए होगा या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है।दूरसंचार नियामक ट्राई ने 30 वर्षों में आवंटित रेडियो वेव के लिए कई बैंडों में आधार मूल्य पर 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की एक नीलामी की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि हम समय पर इस नीलामी करेंगे। अगर सरकार 30 सालों की अवधि के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन करती है तो ट्राई एक लाख मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए सिफारिश की है। अगर 20 साल के लिए आवंटन होता है तो आरक्षित मूल्य के आधार पर इसकी कुल वैल्यू 5.07 लाख करोड़ रुपये होगी।

Related Articles

Back to top button