ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
खेल

सादियो माने के गोल से लिवरपूल ने एस्टन विला को 2-1 से हराया

इस जीत के बाद लिवरपूल की टीम अंकों के मामले में मैनचेस्टर सिटी की बराबरी पर पहुंच गई है। हालांकि, मैनचेस्टर सिटी बेहतर गोल औसत के आधार पर अब भी शीर्ष पर बरकरार है।इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल और एस्टन विला के बीच हो रहे मैच में 64 मिनट तक जब स्कोर 1-1 से बराबरी पर था, तब लिवरपूल के मैनेजर जर्गेन क्लॉप की चिंता बढ़ती जा रही थी। वह मैच को ड्रॉ खत्म करने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे थे। फिर 30 वर्षीय सेनेगल के मिडफिल्डर सादियो माने ने वो करामात किया, जिसका लिवरपूल के क्लॉप को विश्वास था। 65वें मिनट में सादियो ने हेडर से विजयी गोल दागकर टीम को 3 अंक दिलाए। यह गोल उनका निर्णायक साबित हुआ।

इस जीत के बाद जर्गेन क्लॉप की टीम अंकों के मामले में मैनचेस्टर सिटी की बराबरी पर पहुंच गई है। हालांकि मैनचेस्टर सिटी बेहतर गोल औसत के आधार पर अब भी शीर्ष पर बरकरार है। गत चैंपियन टीम को अगला मैच बुधवार को वोल्व्स से खेलना है जिसके बाद दोनों टीमों को 2-2 मैच और खेलने होंगे। लिवरपूल अपना अगला लीग मैच साउथम्पटन में खेलेगी। इसके पहले सिटी को वोल्व्स और वेस्ट हैम से मुकाबले खेलने हैं। प्रीमियर लीग के इतिहास में लिवरपूल दूसरी टीम है जिसने एक ही अभियान में उसके तीन खिलाड़ियों ने अपना स्कोर 15 गोल तक पहुंचाया है।

Related Articles

Back to top button