ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
मनोरंजन

आलिया भट्ट को ‘एलियन’ कहते हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे और इसी साल दोनों शादी भी कर सकते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को किसी चैट शो में अभी तक साथ नहीं देखा गया है और फैंस को नहीं पता कि दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही एक दूसरे की टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

आलिया के पिता महेश भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर कपूर को लगता है कि उनकी बेटी दूसरे ग्रह से आई है। आलिया भट्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि रणबीर कपूर और उनके पिता दोनों ही कहते हैं कि वो ‘एलियन’ हैं। महेश भट्ट को अपनी बेटी आलिया पर बहुत गर्व है और उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर वह बहुत ज्यादा खुश हैं।

मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, ‘मैं और रणबीर अक्सर कहते हैं कि वो थोड़ी अजीब और अनसुलझी है। जब भी वो हमारे पास आती है तो लगता है दूसरी दुनिया से आई है और वो हमेशा ही एक रहस्य बनी रहेगी। उसे एक अनूठी चिड़िया ही रहने दो। उसे पिंजरे में रखने या परिभाषित करने की कोशिश मत करो। वो जीवन जितनी ही रहस्यमई है।’

महेश भट्ट ने कहा कि जिस दिन वो पैदा हुई उसी दिन से हमारे लिए एक रहस्य बनी हुई है। जहां तक इस पर आलिया भट्ट के रिएक्शन की बात है तो उन्होंने कंफर्म किया कि रणबीर कपूर और महेश भट्ट उसे परग्रही कहकर चिढ़ाते हैं। आलिया भट्ट ने कहा, ‘ये अजीब है। रणबीर हमेशा मुझे यह कहता रहता है। और ये पहली बार है जब मैंने अपने पिता के मुंह से ऐसा सुना है। वो मुझे अजीब कहते रहते हैं।’

आलिया भट्ट ने कहा, ‘वो मुझसे कहते हैं। तुम अजीब इंसान हो, अजीब प्राणी। वो ऐसा कई बार कहते हैं। तुम एलियन हो। तुम हो क्या? तुम एलियन हो।’ आलिया भट्ट ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं इस बारे में बहुत ज्यादा सोचती नहीं हूं। मुझे ये क्यूट लगता है, इसलिए मैं बस ब्लश कर जाती हूं। यहां तक कि जब रणबीर कपूर मेरे बचपन की फोटो देखता है तो कहता है कि जरा अपनी आंखें देखो, हे भगवान। तुम एलियन हो। कैसी आंखें हैं तुम्हारी।’

Related Articles

Back to top button