ब्रेकिंग
धनबाद में भाकपा माले का प्रदर्शन: निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, DPR सा... पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का... महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर... दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का घेराव: 3000 शिक्षक भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद न हो... जशपुर में महिला व नाबालिग से अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कुनकुरी और तपकरा से 2 आरोपी गिरफ्तार, भेज... दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह...
व्यापार

कोयले की बढ़ती कीमत के बीच इंपोर्ट घटाने पर , सरकार ने कंपनियों से प्रोडक्शन बढ़ाने की अपील

कोयले की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ रही है जिसके कारण सरकार ने इंपोर्ट घटाने पर फोकस किया है |  इसके लिए डोमेस्टिक कोल कंपनियों से प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा गया है | उत्पादन और बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आयात कम किया जा सके |

सरकार ने कोयला क्षेत्र से आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए उत्पादन  बढ़ाने को कहा है |  कोयला मंत्रालय के ‘आजादी का महोत्सव’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोयला, खान एवं रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने सोमवार को कहा कि कोयला खानों के आसपास रहने वाले लोगों के संरक्षण के लिए टिकाऊ खनन को सुनिश्चित किया जाना जरूरी है |  कोयला मंत्रालय के मुताबिक, इस कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी भी वर्चुअल तरीके से शामिल हुए |  इस मौके पर दानवे ने कहा कि कोयला क्षेत्र को अपना उत्पादन और बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आयात कम किया जा सके और देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया जा सके |  मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनियों को अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करना चाहिए और पर्यावरण तथा कोयला खानों के आसपास रहने वाले लोगों का संरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए |

Related Articles

Back to top button