ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

महिला सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार ने चलाई हैं कई योजनाएं

8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। सूबे की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। पहली बार सरकार बनने पर सीएम नीतीश ने बालिका साइकिल योजना की शुरुआत कर बेटियों के लिए न सिर्फ घर से स्कूल तक की दूरी तय करना आसान बनाया बल्कि उसे समाज की पुरातन सोच से पार जाकर अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए पंख दे दिये। बिहार में महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं जिनका आप लाभ उठा सकती हैं।

बिहार सरकार द्वारा लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। आवेदक बिहार की निवासी और अविवाहित होनी चाहिए। इंटरमीडिएट पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार और ग्रेजुएट करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत सिविल सेवा की तैयारी करने वाली लड़कियों को सरकार एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। बिहार के सरकारी कार्यालयों में महिला कर्मचारियों को 35 प्रतिशत आरक्षण। महिला पुलिस को माहवारी में दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी देने का प्रावधान सिर्फ बिहार में है।

महिला हिंसा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर: 181
साइबर फ्राड से बचने के लिए टॉल फ्री नंबर: 1930
महिला थाना का नंबर: 9471006592

Related Articles

Back to top button