ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 29 महिलाओं को दिया नारी शक्ति पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। महिलाओं के सशक्तीकरण में उच्चतम योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 2021 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया। बता दें इनमें 2020 के लिए 14 पुरस्कार और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं। नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान के लिए मान्यतास्वरूप महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत प्रदान किए जाते हैं।

ऐसी ही एक महिला हैं जो अब तक 50,000 से ज्यादा सांपों को बचा चुकी हैं। जी हां, वनिता जगदेव बोराडे सांपों को नई जिंदगी देने वाली देश की पहली महिला रेस्क्यूअर हैं। आज राष्ट्रपति ने उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। सामाजिक उद्यमी अनीता गुप्ता, जैविक किसान और आदिवासी कार्यकर्ता उषाबेन दिनेशभाई वसावा समेत कई महिलाओं को पुरस्कार से नवाजा गया। कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों के कारण 2020 का पुरस्कार समारोह 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था। साल 2020 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) और वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं।

2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में भाषा-विज्ञान, उद्यमशीलता, कृषि, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, मर्चेंट नेवी, एसटीईएमएम, शिक्षा, साहित्य, दिव्यांगजन अधिकार आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं से मुलाकात की थी।

यह पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मर्चेंट नेवी की कप्तान राधिका मेनन, सामाजिक उद्यमी अनीता गुप्ता, आर्गेनिक खेती करने वाली आदिवासी कार्यकर्ता ऊषाबेन दिनेशभाई वसावा, नवाचार के लिए विख्यात नासिरा अख्तर, इंटेल इंडिया की प्रमुख निवृति राय, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित कथक नृत्यांगना सायली नन्दकिशोर अगवाने, सांपों को बचाने वाली पहली महिला वनिता जगदेव बोराडे और गणितज्ञ नीना गुप्ता शामिल हैं। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है

महिलाओं को मान-सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों और के लिए इसका जश्न मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं।हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है।

Related Articles

Back to top button