ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
छत्तीसगढ़

CM बघेल के निर्देश का असर: चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 419 रुपये होगा वापस, अब तक 11 करोड़ से ज्यादा की राशि वापस

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा लगातार चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

इसके परिणाम स्वरूप याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड और अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एण्ड की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त कुल 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 419 रूपए की राशि जल्द ही निवेशकों को लौटाई जाएगी. इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है.

उल्लेखनीय है कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अब तक चिटफंड कंपनी के 17 हजार 360 निवेशकों को 11 करोड़ 22 लाख 46 हजार 293 रूपए की राशि वापस कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button