ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

जेपी नड्डा का इंदौर में जमकर हुआ स्वागत, उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन

इंदौर ।   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह 11:45 बजे इंदौर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चार्टर प्लेन के लैंड करते ही सीधे वे रैली के लिए ओपन जीप सेल निकले।इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

जेपी नड्डा इंदौर के भाजपा कार्यालय में बैठक लेंगे, इसलिए वहां भी साज-सज्जा की गई है। उनके काफिले के स्वागत के लिए यात्रा मार्ग पर 300 से ज्यादा मंच लगाए गए हैं। सुपर कारिडोर चौराहे पर ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, जबकि बांगड़दा और लवकुश चौराहे पर जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शाम को नड्डा देवास से इंदौर आएंगे और भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत के यहां जाएंगे और उनकी माताजी के निधन पर शोक जताएंगे। वहां से भाजपा कार्यालय जाएंगे और प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

शाम सात बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दवा बाजार मधुमिलन चौराहा, राजकुमार ब्रिज, डीआरपी लाइन, मरीमाता चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, एयरपोर्ट रोड तक भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, जीतू जिराती सहित अन्य नेताओं को स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button