ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी -इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा  के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरा करने के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर हैं। उन्‍होंने यहां उदयपुर में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इस मंदिर के बारे में सबसे बड़ी बात ये है कि देश के 51 महापीठों में से एक ये भी है। यह मंदिर राज्य के प्रमुख पयर्टन स्थलों में से एक है और यहां हजारों की संख्‍या में श्रद्धालु हर रोज दर्शन के लिए आते हैं। इस दौरान राज्य के सीएम बिप्लब कुमार देब भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरे के लिए  अमित शाह ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वेस्ट त्रिपुरा जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी जे रेड्डी ने सोमवार को बताया था कि विवेकानंद मैदान में शाह आज जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके मद्देनजर वहां करीब 700-800 सुरक्षा कर्मियों, अधिकतर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा त्रिपुरा राज्य राइफल (टीएसएआर) के कर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके अलावा, वेस्ट त्रिपुरा जिला के आनंदनगर में अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है, क्योंकि गृह मंत्री वहां मुख्यमंत्री बिप्लब देब और केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक की उपस्थिति में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर की आधारशिला रखेंगे। बिप्लब देब के नेतृत्व वाली सरकार के नौ मार्च को चार साल पूरे हो रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शाह त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरान वह मंदिर परिसर में आंगतुकों को अधिक से अधिक आकर्षित करने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित योजना प्रसाद (पिलग्रिमेज रेजुवेनेशन एंड स्प्रिचुअल हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव) का आरंभ करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष टिंकू रॉय ने कहा, ‘भाजपा अपनी सरकार के चार साल पूरा करने के उपलक्ष्य में रैली को एक बड़ा आयोजन बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।’

Related Articles

Back to top button