ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मध्यप्रदेश

MP Budget- बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की पूजा, घर से विधानसभा के लिए रवाना, इधर महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस विधानसभा का करेगी घेराव

भोपाल। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Miner Jagdish Deora) आज सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश का बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने घर पर पूजा-पाठ की। विधि विधान के साथ कि गई पूजा के दौरान उनकी धर्म पत्नी रेणु देवड़ा भी मौजूद रही। पूजा करने बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं। विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले वित्त मंत्री ने कहा कि बजट आम जनता से जुड़ा होगा। सभी वर्ग विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिवराज सिंह चौहान सरकार का यह बजट आम जनता का होगा।

वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में कुछ देर बाद बजट पेश होगा। इससे पहले कांग्रेस ने बिजली के बढ़े बिलों को लेकर विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई है। ग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा जाने वाले सभी रास्तों को सीलबंद कर दिया गया है।

बता दें कि शिवराज सरकार का वर्ष 2022-23 का बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में आज पेश करेंगे। बजट ढाई लाख करोड़ के आसपास होने का अनुमान है। इस बार के बजट में बजट में मिशन 2023 की तैयारी की झलक दिखेगी। साथ ही आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, अधोसंरचना विकास, निवेश, रोजगार, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास पर फोकस रहेगा। बजट को मंजूरी देने के लिए सुबह 9:45 बजे विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री के सभाकक्ष में कैबिनेट बैठक होगी।

पहली बार अलग से चाइल्ड बजट भी पेश किया जाएगा। इस बजट में किसान,महिला और बच्चों को फायदा हो सकता है। बजट में धार्मिक योजनाओं पर केंद्रित घोषणाएं हो सकती है। गौ संवर्धन की योजनाओं पर फ़ैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का भी बजट बढ़ाया जा सकता है। हाकाल मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए बजट में अलग से घोषणा हो सकता है। राम वनगमन पथ के विकास के लिए बजट जारी हो सकता है। सत्र में कुल 13 बैठकेंबता दें 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई का अभिभाषण के साथ ही सत्र की शुरूआत हो गई है। 9 को शिवराज सरकार अपना लेखा जोखा पेश कर रही है। सत्र में कुल 13 बैठकें होगीं. 18 मार्च को होली और 22 मार्च को रंगपंचमी पर प्रदेश में अवकाश रहेगा। सत्र के दौरान अन्य शासकीय कार्य भी संपादित होंगे।

Related Articles

Back to top button