ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मनोरंजन

पिता फिरोज खान को खोने के बाद खोए अपने जुड़वा बच्चे

बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान जल्द ही फिल्म ‘विस्फोट’ के साथ बिग स्क्रीन्स पर वापसी करने जा रहे हैं। फरदीन खान दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पिता के गुजर जाने के बाद जीवन में किए संघर्षों के बारे में बात की। फरदीन खान ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने प्रेग्नेंसी के छठे महीने में अपने जुड़वा बच्चों को खो दिया था। इस दौरान वह दोनों बहुत दर्द से गुजरे। फरदीन खान ने 2009 में अपने पिता फिरोज खान को खो दिया था और उसके बाद उन्हें और उनकी पत्नी नताशा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में फरदीन ने बताया, “हमें बच्चे कन्सीव करने में परेशानी हो रही थी, इसलिए हमने आईवीएफ को चुना। हमारा मुंबई के डॉक्टरों के साथ बहुत बुरा अनुभव रहा। नताशा को सच में बहुत परेशानी झेलनी पड़ी थी क्योंकि आईवीएफ आसान नहीं होता है। यह आपके शरीर और आपकी मेन्टल हैल्थ पर भी बुरा असर डालता है।” इसके बाद 2011 में फरदीन खान और नताशा लंदन शिफ्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने आईवीएफ ट्रीटमेंट शुरू किया। उन्होंने आगे कहा, “नताशा ने शुरुआती प्रेग्नेंसी के दौरान ट्विन्स कंसीव किए थे। लेकिन हमने उन्हें छह महीने में ही खो दिया। यह हमारे लिए बहुत कठिन था।” इतने बुरे अनुभवों के बाद फरदीन खान और उनकी पत्नी के घर 2013 में बेटी का जन्म हुआ। अपनी बेटी के जन्म के बारे में बात करते हुए फरदीन कहते हैं कि “उसने हमें बहुत खुशी दी। इतने बुरे अनुभव से गुजरने के बाद जब आप अपने बच्चे को देखते हैं, तो आप उन पलों को और खुशी से जीते हैं। आप इससे कई ज्यादा खुश होते हैं। जब मेरी बेटी का जन्म हुआ और मैंने उसे देखा तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैं फाइनली डैडी बन गया था।” फरदीन खान और नताशा दिसंबर 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के अब दो बच्चों के माता-पिता हैं, 2013 में इनके घर बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के चार साल बाद 2017 में फरदीन और नताशा एक बेटे के माता-पिता बने। फरदीन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। वह कूकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘विस्फोट’ में रितेश देशमुख, प्रिया बापत और क्रिस्टल डिसूजा के साथ काम करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button