ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शेयर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम पसंदीदा स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार है। दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी बातों व अपने विचारों को प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में अंशुला कपूर ने एक पोस्ट साझा कर इमोशनल नोट लिखा है। अंशुला की पोस्ट देख उनके प्रशंसक हैरान रह गए हैं दरअसल, अंशुला ने काफी वजन कम कर लिया है। उन्होंने पिछले दो सालों से अपनी फिटनेस पर खूब काम किया है। अंशुला द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनका यह ट्रांसफॉर्मेश साफ नजर आ रहा है। जिम से एक फोटो साझा करते हुए अंशुला लिखती हैं, “आज के समय में मेरे लिए हेल्दी होना मतलब शीशे में खुद को देखने से कहीं ज्यादा है।” अंशुला आगे लिखती हैं, “मैंने खुद को हेल्दी बनाने की ओर पहला कदम तब बढ़ाया, जब मैंने देखा कि मेरा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इससे पहले कि मैं किसी और चीज पर काम करना शुरू करती, मैंने यह ध्यान देना शुरू किया कि मुझे अंदर से कौन सी चीज खाए जा रही है। यह मेरे लिए सबसे असहज और मुश्किलों भरा हिस्सा था। इतनी अनिश्चितता, डर, असफलताएं, असहजता, आत्म संदेह के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे थेरेपी लेनी चाहिए। और इस प्रकार मेरा उपचार शुरू हुआ।” अंशुला बताती हैं कि यह 2 साल की लंबी यात्रा रही है, और मैं अभी भी प्रगति पर हूं। मुझे यह महसूस करने में बहुत वक्त लग गया कि मेरी सेल्फ वर्थ का मेरे शरीर के आकार से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे समझ आया कि मैं जो खुद के इम्परफेक्शन्स को कोसती रहती थी, उससे मुझे कोई फायेदा नहीं मिलेगा। मैं अभी भी खुद से प्यार करना सीख रही हूं। अपनी खामियों को अपना रही हूं। जिंदगी बहुत छोटी है जीने के लिए।” अंशुला कहती हैं, “मैं मानती हूं कि मेरे अंदर बहुत कमियां हैं, लेकिन मैं वर्थ हूं।” अंशुला की इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने कॉमेंट कर उनके ट्रांसफॉर्मेशन को सराहा है। शनाया कपूर ने हार्ट इमोजी बनाया और हुमा कुरैशी ने ‘सेक्सी’ लिखा है।

Related Articles

Back to top button