ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
बिहार

विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को सरकार दे रही 4.5 लाख रुपए

पटनाः बिहार सरकार ने आज कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित होने के कारण राज्य में इससे अपनों को खोने वालों के निकटतम आश्रितों के लिए राज्य सरकार की ओर से चार लाख रुपए के अलावा 50 हजार रुपए और राशि का भुगतान किया जा रहा है।

विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नीरज कुमार के एक तारांकित सवाल के जवाब में कहा कि करोना से संक्रमित होने के कारण राज्य में मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को घोषणा के अनुरूप चार लाख रुपए के अलावा 25 सितंबर 2021 से राज्य आपदा राहत कोष से 50 हजार रुपए मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को भुगतान किया जा रहा है। राज्य के बाहर हुई मृत्यु के मामले में स्थानिक आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली के द्वारा मृतक की जिस राज्य में मृत्यु हुई हो उस राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करके 50 हजार रुपए के अनुग्रह अनुदान की राशि के भुगतान करने के लिए अनुरोध किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हुई 12858 मौत के मामले में अनुग्रह अनुदान के लिए कुल 11625 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब तक 11133 आश्रितों को चार लाख रुपए की दर से और 10909 आश्रितों को 50 हजार रुपए की दर से अनुमन्य राशि का भुगतान किया जा चुका है। सरकार इस दिशा में ठोस और कारगर पहल करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

Related Articles

Back to top button