ब्रेकिंग
सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ...
मध्यप्रदेश

बढ़ेगी वंदे भारत की गति 18 सितंबर से सात मिनट पहले आएगी ग्वालियर

ग्वालियर। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली मप्र की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय 18 सितंबर से वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर बदल जाएगा। रेलवे बोर्ड ने शनिवार को इन तीनों स्टेशनों पर उक्त ट्रेन के समय में मामूली बदलाव संबंधी समय सारणी जारी कर दी है। भोपाल से झांसी और हजरत निजामुद्दीन से ग्वालियर के बीच में इस ट्रेन की गति को बढ़ाया जाएगा। इस कारण ट्रेन वर्तमान समय से सात मिनट पहले ग्वालियर पहुंचेगी।

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच एक अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से तय समय सुबह 5:40 बजे चलेगी, जो संशोधित समय सुबह 8:39 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, सुबह 9:41 बजे ग्वालियर, सुबह 11:11 बजे आगरा कैंट पर पहुंचेगी और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर तय समय दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन सुबह 8:46 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी, सुबह 9:48 बजे ग्वालियर व सुबह 11:23 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव लेती है। वहीं 18 सितंबर से ट्रेन क्रमांक 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2:40 बजे चलकर शाम 4:20 बजे आगरा कैंट, शाम 5:38 बजे ग्वालियर, शाम 6:56 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी और रात 10:15 रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2:40 बजे चलकर रात 10:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचती है, जबकि शाम 4:20 बजे आगरा कैंट, शाम 5:45 बजे ग्वालियर और शाम 7:03 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन पर ठहराव लेती है। रानी कमलापति स्टेशन की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की गति को आगरा से ग्वालियर के बीच में बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन वर्तमान में इस रेल खंड में 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती है।

Related Articles

Back to top button