ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
पंजाब

पंजाब के हजारों SC परिवारों को बड़ी राहत, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्रियों के बाद यहां एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के हजारों एस.सी. परिवारों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक का कर्ज माफ कर दिया गया है और आज हजारों एस.सी. परिवारों के लिए बड़ी राहत का दिन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों ने छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने के लिए कर्ज लिया था लेकिन पारिवारिक मजबूरियों के कारण ये लोग कर्ज नहीं चुका पाए। उन्होंने कहा कि पी.एस.सी.एफ.सी. के कर्ज माफ कर दिए गए हैं और इससे कुल 4727 परिवारों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को पंजाब मानती है और धर्म या समुदाय की राजनीति नहीं करती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने बजट में कर्ज माफी का ऐलान किया था, जो आज पूरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सपना पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

Related Articles

Back to top button