ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
मनोरंजन

नहीं रहे 3 इडियट्स के ‘लाइब्रेरियन दुबे’ अखिल मिश्रा, बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के लाइब्रेरियन दुबे यानी अखिल मिश्रा का निधन हो गया है। एक्टर की उम्र सिर्फ 58 साल थी। 3 इडियट्स फिल्म से उन्हें काफी फेम मिली थी। इस खबर को सुनकर इंडस्ट्री हैरान हो गई है। बता दें कि अखिल मिश्रा कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, एक मामूली एक्सीडेंट के कारण एक्टर की जान चली गई है। 58 वर्षीय अखिल मिश्रा का निधन किचन में काम करने के दौरान पैर फिसलने से हुआ है। एक्टर की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पैर फिसलने से हुई एक्टर की मौत

बता दें कि हादसे के दौरान अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नर्ट, हैदराबाद में थीं। अखिल की पत्नी सुजैन एक जर्मन एक्ट्रेस हैं। वे एक शूट के लिए वहां गई थीं। जैसे ही उन्हें इस बात की खबर मिली वे तुरंत वापस लौटीं। पति के साथ हुए इस हादसे ने सुजैन को तोड़कर रख दिया है। वे गहरे सदमे में हैं। कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा है। बता दें कि अखिल ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है। उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती और हातिम जैसे कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं, बड़े पर्दे पर डाॅन, गांधी, माई फादर, शिखर, कमला की मौत, वेल डन अब्बा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

3 इडियट्स से मिली सबसे ज्यादा फेम

अखिल मिश्रा को सबसे ज्यादा फेम फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, जिसका हर एक किरदार आज भी याद किया जाता है। हालांकि, अखिल का रोल इस फिल्म में काफी छोटा था, लेकिन उनके किरदार को सभी ने पसंद किया। अखिल की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने तीन फरवरी 2009 को जर्मन एक्ट्रेस सुजैन के साथ शादी की थी। जिसके बाद साल 2011 में पारंपरिक तरीके से दोनों शादी के बंधन में बंधे।

Related Articles

Back to top button