ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
मनोरंजन

South Movie Box Office: ‘टॉक्सिक’ से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 करोड़

South Film: 2026 के पहले दो महीनों में कई छोटे और बड़े बजट की फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी. जिनमें से सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ ही हिट हो पाई है और अबतक लगभग 10 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं. पर लगता है कि मार्च सारे नुकसान की भरपाई कर देगा. क्योंकि 19 मार्च को दो बड़ी फिल्में आने वाली है. एक तरफ है यश की TOXIC और दूसरी ओर से ‘धुरंधर 2’ लिए रणवीर सिंह आ रहे हैं. इन दो फिल्मों के चक्कर में अबतक कई फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी है. साथ ही कई फिल्में जो अप्रैल की शुरुआत में भी आ रही थी, उन्होंने भी हटने का फैसला किया है. लेकिन एक हीरो है, जो अब भी मार्च में ही अपनी फिल्म ला रहे है. उनकी फिल्म ने रिलीज ने पहले ही 80 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. जानिए अपडेट क्या है.

इस साल की मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है. वैसे इसमें साउथ फिल्म की बात की जाए, तो पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh भी शामिल है. एक्टर की अगली फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली है. हाल ही में मैत्री मूवी मेकर्स वालों ने उनका फिल्म से नया लुक शेयर किया. जिसमें वो स्टाइल में दिख रहे हैं और लोगों ने भी लुक पर काफी प्यार लुटाया है. इसी बीच एक्टर की फिल्म ने कहां से कमाई कर ली?

किस फिल्म ने रिलीज से पहले छापे 80 करोड़!

दरअसल पवन कल्याण की अगली रिलीज ‘उस्ताद भगत सिंह’ है, जो हरीश शंकर की डायरेक्ट की हुई एक्शन ड्रामा है. यह फिल्म 26 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी. अब तक, मेकर्स ने टीजर और कुछ गाने रिलीज कर दिए हैं. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म के OTT राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. शुरुआत में, डिजिटल राइट्स Amazon Prime Video ने खरीदे थे, लेकिन बाद में, Netflix ने बेहतर कीमत देकर पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए. हालांकि, मेकर्स की तरफ से कुछ भी फिलहाल कंफर्म नहीं है. लेकिन अगर यह कीमत सही है, तो फिर यह एक रीजनल फिल्म के लिए बड़ी कामयाबी होगी

यह जानते हुए भी कि कुछ दिनों पहले ही दो फिल्मों का महाक्लैश हो रहा है, तब भी पवन कल्याण ने अपनी फिल्म को नहीं हटाया. पिक्चर को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि श्रीलीला और राशि खन्ना बतौर फीमेल लीड फिल्म में काम कर रही हैं. वहीं, देवी श्री प्रसाद म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button