ब्रेकिंग
Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ...
खेल

लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकता है भारत

मोहाली में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराने के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत भारत का प्वाइंट प्रतिशत बेहतर हुआ है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है। भारत को अभी सात मैच खेलने हैं और इनमें अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकती है। इससे पहले 2021 में भी भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल खेला था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था।  भारत ने अब तक 54.16 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.77 फीसदी अंकों के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। इसके बाद पाकिस्तान 66.66 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, श्रीलंका भी 66.66 फीसदी अंकों के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका 60 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। साल 2023 में टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले भारत को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले डे-नाइट मैच के अलावा सात टेस्ट खेलने हैं। इन सात में छह मैच एशिया में होंगे। भारत इंग्लैंड में एक टेस्ट, बांग्लादेश में दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने देश में चार टेस्ट मैच खेलेगा। इंग्लैंड में होने वाले एकमात्र टेस्ट के अलावा भारत के लिए बाकी सभी मैच जीतना आसान होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम चुनौती पेश कर सकती है, लेकिन भारत की स्पिन पिच पर हमेशा भारतीय टीम का पलडा भारी रहता है।

Related Articles

Back to top button