ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सामने बड़ी चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों की शुरुआत जोरदार अंदाज में की. वर्ल्ड कप के अभ्यास के तौर पर टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले ही मैच में भारतीय टीम ने बिना किसी परेशानी के कीवी टीम को धूल चटा दी थी. बल्लेबाजी एकदम जबरदस्त रही और गेंदबाजी में भी कमाल की रही. अब रायपुर में दूसरे मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव की टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मगर पहले मैच में जीत के बाद भी एक कमी नजर आई, जो रायपुर में, इस सीरीज में और फिर टी20 वर्ल्ड कप में भी भारी पड़ सकती है. ये है भारतीय टीम की फील्डिंग.

नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 190 रन पर ही रोक दिया था और 48 रन से जीत दर्ज की थी. मगर जीत का अंतर बड़ा भी हो सकता था या फिर मैच का नतीजा ही कुछ और हो सकता था क्योंकि न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन टीम इंडिया के लिए बड़ी आफत साबित हो रहे थे. खास तौर पर फिलिप्स, जो धुआंधार रन बना रहे थे और अकेले ही मैच पलट सकते थे.

कैच हो या रन आउट, फेल हुए फील्डर्स

अगर ऐसा होता तो इसकी वजह फिलिप्स के साथ ही टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भी होती. भारतीय टीम ने इस मैच में 3 कैच ड्रॉप किए और दो रन आउट के मौके गंवाए. इसमें से 1 जीवनदान तो फिलिप्स को ही मिला. संजू सैमसन ने कीवी बल्लेबाज को रन आउट का एक इतना आसान मौका गंवाया, जिसने चौंका दिया. फिलिप्स उस वक्त 41 रन पर ही थे. फिलिप्स आखिरकार 78 रन बनाकर आउट हुए. वहीं इसके अगले ही ओवर में रिंकू सिंह ने मार्क चैपमैन का आसान कैच टपका दिया था, जो उस वक्त सिर्फ 16 रन पर थे. उन्होंने 37 रन की पारी खेली.

इनके अलावा टीम इंडिया ने शुरुआत में भी रन आउट का मौका छोड़ा था. तीसरे ओवर में ईशान किशन स्टंप्स पर सटीक निशाना नहीं लगा पाए, जिसके चलते टिम रॉबिन्सन आउट होने से बच गए. वहीं पारी के आखिरी हिस्से में तो डैरिल मिचेल को ही दो बार जीवनदान मिल गए. सबसे पहले 16वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने मिचेल का सीधा कैच टपका दिया. तब वो 4 रन पर ही थे. फिर 19वें ओवर में ईशान किशन ने भी इसी बल्लेबाज का कैच गिराने की गलती की. हालांकि, तब तक मैच न्यूजीलैंड की पहुंच से बाहर हो चुका था लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज को आउट करने के दो मौके गंवाना बहुत बड़ी गलती थी.

वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी

इसके अलावा कुछ मिसफील्ड के नजारे भी दिखे. फील्डिंग की ये समस्या सिर्फ इस मैच की ही नहीं थी, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ही पिछली वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम इस मोर्चे पर कमजोर नजर आई और इसका खामियाजा उसे सीरीज गंवाकर भुगतना पड़ा. अब टी20 वर्ल्ड कप ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में फील्डिंग कोच टी. दिलीप पर नजरें हैं. अगर टूर्नामेंट से पहले वो टीम की इस कमजोरी को दूर नहीं कर पाए तो घर में ही खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम को ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button