ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
खेल

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को सात रन से हराया

महिला विश्व कप 2022 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को सात रन से हरा कर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम लगातार उलटफेर कर रही है। न्यूजीलैंड के बाद कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड को भी पटखनी दी है। लगातार दूसरी जीत के साथ ही विंडीज सेमीफाइनल की राह में आगे बढ़ चुकी है। वहीं इंग्लैंड को शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में वेस्टइंडीज के 225 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 47.8 ओवरों में 218 रन पर ही सिमट गई और यह मैच सात रन से हार गई। इंग्लैंड के लिए 225 रन का स्कोर इंग्लैंड के लिए 226 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन बेमाउंट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। अंत में सोफी और क्रॉस ने बेहतरीन साझेदारी कर जीत की उम्मीदें जगा दी थी, लेकिन क्रॉस के रन आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की जीत की संभावना भी खत्म हो गई। बेमाउंट ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा सोफी ने नाबाद 33 और क्रॉस ने 27 रन बनाए। इंग्लैंड की आधी टीम दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। सोफिया ने 38 और वट्ट ने 33 रन की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button