ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

महाकुंभ में भगदड़ छोटी-मोटी घटना….योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

महाकुंभ मेले में भगदड़ को लेकर योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है. निषाद ने कहा है कि इतनी बड़ी भीड़ में छोटी-छोटी घटनाएं हो जाती है. लोगों को महाकुंभ में जहां जगह मिल रही है, वहीं पर स्नान कर लेना चाहिए. निषाद ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है.

निषाद ने पत्रकारों से क्या कहा है?

मौनी अमावस्या को लेकर महाकुंभ में भीड़ जुटी थी. बुधवार तड़के 1.30 बजे भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 24 लोगों के मारे जाने की आशंका है. हालांकि, यूपी सरकार ने अब तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है. इसी बीच हरदोई में जब पत्रकारों ने निषाद से इसको लेकर सवाल पूछा तो निषाद ने पूरी घटना को छोटी-मोटी घटना कह दिया.

संजय निषाद ने यहां पर कहा- इतने बड़े प्रबंधन और इतनी बड़ी भीड़ में छोटी मोटी घटनाएं हो जाती है. लोगों को जहां जगह मिले वहां स्नान कर लेना चाहिए ज्यादा अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए.

निषाद ने आगे कहा कि किन परिस्थितियों में घटना हुई वह अलग है, लेकिन आगे हम लोग चाहते हैं की शांति रहे और जहां मौका मिले जहां घाट हो उसी जगह पर लोग स्नान करें उन्होंने कहा यह हमारी अपील है.

योगी खुद एक्टिव, अखिलेश पर की ये टिप्पणी

संजय निषाद ने कहा कि दुखद घटना है और मुख्यमंत्री खुद पूरे मामले में एक्टिव हैं. वे देख रहे हैं और तुरंत मामले को कंट्रोल कर रहे हैं. अखिलेश यादव के महाकुंभ पर दिए बयान पर बोलते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह उनका निजी बयान हो सकता है उसे पर उन्हें टिप्पणी नहीं करना है.

निषाद के मुताबिक महाकुंभ में जो प्रबंध है और जितनी भीड़ है. दुनिया में शायद इतना बड़ा प्रबंध इतनी बड़ी भीड़ दुनिया में कहीं नहीं होगी…जहां इतना बड़ा प्रबंध हो इतनी बड़ी भीड़ हो छोटी-मोटी कहीं ना कहीं कोई घटना हो जाती है…यह घटना हमारे लिए दुखद है और मैं चाहता हूं कि आगे ना हो इसके लिए हम लोग और पूरी की पूरी सरकार मुस्तैद है.

Related Articles

Back to top button