ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
उत्तरप्रदेश

‘पापा की हैलो सुनकर मिला सकून, लेकिन मां कहां हैं नहीं पता…’, ग्वालियर से महाकुंभ आया दंपति भगदड़ में बिछड़ा, बेटे का छलका दर्द

प्रयागराज महाकुंभ में गंगा संगम में डुबकी लगाने के लिए देशभर से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मौनी अमावस्या के दिन तीसरे अमृत स्नान के लिए पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मची भगदड़ मचने से 30 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद कई लोग लापता हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से भी तीन श्रद्धालुओं के महाकुंभ के दौरान लापता होने की जानकारी सामने आई. बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या स्नान के बाद ग्वालियर जिले से दो पुरुष और एक महिला के लापता होने की सूचना मिली, लेकिन बुधवार शाम को एक व्यक्ति कामता वकील की मौत की खबर मिली है.

ग्वालियर के वैष्णवी भितरवार से स्नान करने गई दंपति में से पति हरि साहू से मोबाइल पर परिजनों की बातचीत हो गई है, ऐसे में उन्होंने बताया है कि वह अपनी पत्नी शकुंतला साहू को खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है. मंगलवार-बुधवार की रात अमृत स्नान के दौरान हुए हादसे के बाद ग्वालियर जिले के तीन श्रद्धालु लापता हो गए थे. लापता होने वालों में जिले के डबरा क्षेत्र के टेकनपुर से श्रद्धालु कामता बघेल के साथ भितरवार तहसील से गई दंपति पति हरि साहू और पत्नी शकुंतला साहू भी शामिल थे.

मिली मौत की खबर

श्रद्धालु कामता बघेल की मौत की खबर सामने आई है. वहीं, भितरवार वार्ड क्रमांक-6 के रहने वाले लापता बताएं जा रहे हरि साहू से फोन पर बातचीत हो गई है. वह महाकुंभ में भगदड़ मे लापता हुई अपनी पत्नी को तलाश कर रहे हैं. फिलहाल टेकनपुर के कामता बघेल और भितरवार के रहने वाले हरि साहू की पत्नी शकुंतला साहू का अभी तक कोई अता-पता नहीं है.

हादसे के बाद पत्नी हुई लापता

ग्वालियर जिले के भितरवार की दंपति हरि साहू और उनकी पत्नी शकुंतला साहू 27 जनवरी को ट्रेन से महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए हुए थे. मंगलवार को उन्होंने अपने बेटे कमल साहू को बताया था कि उनकी मंगलवार शाम को पिता हरि साहू से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, उन्होंने बताया था कि वह मौनी अमावस्या के मुहूर्त पर गंगा संगम में स्नान करने वाले हैं, लेकिन इसी दौरान भगदड़ की खबर जैसे ही मीडिया पर प्रसारित हुई उसके बाद से ही लगातार कमल साहू का अपने माता-पिता से संपर्क नहीं हो पा रहा था.

मोबाइल ऑन होने पर मिली जानकारी

बुधवार शाम को एक बार फिर उनके पिता का मोबाइल ऑन हुआ और उन्होंने बताया कि वह तो ठीक हैं, लेकिन उनकी मां शकुंतला का कहीं कुछ पता नहीं है. फिलहाल परिजन प्रयागराज महाकुंभ की हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में परिजन मदद की गुहार लगा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button