ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

चार्जिंग की टेंशन खत्म, खुद से चार्ज हो जाती है ये हाइब्रिड कार

फ्यूल के हिसाब से पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कार के अलावा कारों की एक और कैटेगरी हाइब्रिड कार है. जैसे सीएनजी कारों को आप किसी इमरजेंसी की स्थिति में पेट्रोल के जरिए भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं उसी तरह हाइब्रिड कार होती हैं जो मुख्यत: पेट्रोल या डीजल से चलती हैं लेकिन इसमें ईवी की तरह एक इलेक्ट्रिक मोटर भी कार को जरूरत के हिसाब से पॉवर देती रहती है..अब इलेक्ट्रिक मोटर की बैटरी…

लग्जरी कार कंपनी लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने बुधवार को हाईब्रिड एसयूवी 2022 लेक्सस एनएक्स 350एच (Lexus NX 350h – 2022) को भारत में लॉन्च कर दिया. नई Lexus NX 350h के एक्सटीरियर में कई डिजाइन अपडेट दिए गए हैं. इस दमदार कार को एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया है. लेक्सस का कहना है कि हाइब्रिड यूनिट सेल्फ-चार्जिंग है और इसे चार्ज करने के लिए हर बार प्लग इन करने की जरूरत नहीं पड़ती है.

हाइब्रिड इंजन और पावर

नई Lexus NX 350h एसयूवी में 2.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसे एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह कार लगभग 55 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज देती है. मतलब यदि आप इसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चलाएंगे तो आपको अधिकत 55 किलोमीटर की रेंज मिलती है. यह इंजन 192 hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है. इस कार की इलेक्ट्रिक मोटर को पॉवर देने वाली बैटरी कार के ब्रेकिंग, स्लोइंग डाउन, स्टार्टिंग एक्सिलरेशन आदि के दौरान खुद चार्ज होती रहती है.

ऑल-व्हील-ड्राइव में पेट्रोल और हाइब्रिड यूनिट का कंबाइंड आउटपुट 244 hp है. यह इंजन 6-स्टेप ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आता है. कंपनी का कहना है कि वह 2050 तक कार्बन न्यूट्रल होना चाहती है और उसके ग्लोबल पोर्टफोलियो में वर्ष 2025 तक सिर्फ ईवी होंगे.

लुक और डिजाइन

नई 2022 Lexus NX 350h के लुक को अपडेट किया गया है. इनमें सिंगल-पीस एलईडी हेडलैम्प्स में इंटीग्रेटेड डीआरएल का एक नया सेट, नए एलईडी टेललाइट्स जो एक लाइट बार से जुड़े हैं.

इंटीरियर

इस कार के इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है. नई Lexus NX 350h एसयूवी में 14.0-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रियर सीट, पैनोरमिक सनरूफ और कस्टमाइजेबल एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी दिया गया है. ज्यादा स्पेस देने के लिए एसयूवी की पिछली सीटें फोल्डिंग फीचर के साथ आती हैं।

कीमत

भारतीय बाजार में नई Lexus NX 350h एसयूवी को 64.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. एसयूवी के टॉप-स्पेक एफ-स्पोर्ट वैरिएंट की कीमत 71.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसके मिड-स्पेक ट्रिम लग्जरी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 69.50 लाख रखी गई है.

कॉम्पिटिशन

लेक्सस की इस प्रीमियम एसयूवी कार का मुकाबला Mercedes GLC, Audi Q5 facelift, BMW X3, और Volvo XC60 जैसी कारों से होगा.

Related Articles

Back to top button