ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
धार्मिक

इस बार भी घर बैठे ही कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। इस साल भी देश दुनिया में भोले के भक्तों के लिए यात्रा के दौरान पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसमे प्रतिदिन सुबह और सांयकाल को करीब आधा घंटे की आरती होगी। इस दौरान भक्तजनों को बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन करने का भी सौभाग्य मिलेगा। ये उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुखद रहता है। जो विभिन्न कारणों से कठिन चढ़ाई करके बाबा बर्फानी के पास नहीं पहुंच पाते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा में आरती के सीधे प्रसारण के लिए प्रतिष्ठित टीवी चौनल कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द बोर्ड सदस्यों की बैठक बुलाकर अमरनाथ यात्रा की तिथियों की घोषणा की जा सकती है। यात्रा को अमूमन जून के अंत या जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू किया जाता रहा है। श्राइन बोर्ड की ओर से तीन साल की अवधि के लिए आरती के सीधे प्रसारण की निविदाएं मांगी गई है। निविदाओं को 28 मार्च तक देना होगा।यात्रा के लिए बालटाल बेस कैंप में देश दुनिया से पहुंचने वाले वाहनों को उचित कार पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से संबंधित एजेंसी को बालटाल में करीब 55 कनाल जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। यात्रा के दौरान बालटाल बेस कैंप में प्रतिदिन हजारों वाहन पहुंचते हैं।श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के दौरान गुफा में शिव भक्तों को क्लाक रूम की सुविधा मिलेगी। इसमें वे सुरक्षित तरीके से अपने जरूरी सामान को जमा करवा सकते हैं। क्लाक रूम से राहत मिलेगी। क्लाक रूम के लिए निविदाएं मांगी हैं।

Related Articles

Back to top button