ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
छत्तीसगढ़

रायपुरः IT Raid… जाने कितना मिला कैश

रायपुर. आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड सुर्खियों में है. लेकिन देर शाम तक विभाग से जो खबरें छनकर सामने आ रही हैं वे बेहद चौंकाने वाली है.

 जहां-जहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी हैं वहां से कितना कैश मिला ये जानने से पहले आप ये जान लें कि ये रेड कहा पड़ी है. कचना स्थित रोमांस्क्यू विला में विनोद जैन के घर, उनके रिश्तेदार राशू जैन, पंडरी स्थित होटल पुनीत, अशोका रत्न, हीरापुर के तेंदुआ स्थित चना फैक्ट्री, तेलीबांधा के जीवन विहार, समेत रिश्तेदार एवं कारोबार से जुड़े लोगों के घर और दफ्तर पिछले 14 घंटों से रेड की कार्रवाई जारी है.

 सूत्र बतातें है कि जशपुर/रायपुर के विनोद जैन, कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल और दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के मकान और अन्य ठिकानों पर चल रही कार्रवाई. कन्हैया अग्रवाल के घर और उनकी दुकान अमन इलेक्ट्रॉनिक पर छापेमारी चल रही है, साथ ही उनके भाई विनोद अग्रवाल और नितेश अग्रवाल के मकान पर दबीश दी गई है.

 सूत्रों के अनुसार दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के खिलाफ जीएसटी में भी जांच चल रही है. जीएसटी विभाग के अफसरों ने ठेकेदार नाहर के लिए आईटी की टीम को इनपुट दिया था, उसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है.

 सूत्रों के अनुसार कल रात 1 बजे के आस-पास रायपुर से करीबन 65 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग स्थानो के लिए टीम रवाना हुई थीं. जिसमें कई महिला अधिकारी भी शामिल है. इसके साथ ही रायपुर पुलिस लाइन से देर रात ही महिला और पुरुष पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया था.

अभी तक की कार्रवाई में विभाग को 9-10 करोड़ रूपए कैश मिले जाने की जानकारी है. वहीं बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कई जगहों पर प्रॉपर्टी की जानकारी भी विभाग को मिली है. इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक बैंक लॉकर की जानकारी भी इस छापे में मिली है.

 सूत्रों का दावा है कि ये कार्रवाई और करीब 2-3 दिनों तक चलेगी. वहीं इनकम टैक्स की एक टीम जल्द ही बैंक लॉकर भी खंगालने की तैयारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button